विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Batala Accident News: नशे में चला रहा था गाड़ी, पेड़ से टकराई का कार, चालक की मौके पर ही मौत, एक घायल

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Thu, 23 Feb 2023 10:41 AM (IST)

नशे की हालत में गाड़ी चला रहे युवक से गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में ...और पढ़ें

घटनास्थल पर हादसाग्रस्त गाड़ी की जांच करते हुए पुलिस कर्मचारी
घटनास्थल पर हादसाग्रस्त गाड़ी की जांच करते हुए पुलिस कर्मचारी

जागरण संवाददाता, बटाला: नशे की हालत में गाड़ी चला रहे युवक से गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार चला रहे मोहाली के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना रंगल नंगल की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

तीनों ने मिलकर देर रात तक पी शराब 

बटाला के रहने वाले युवक सुखचैन सिंह ने बताया कि मृतक कुलदीप सिंह (22) उसका दोस्त था। मोहाली का कुलदीप अपने अन्य दोस्त जसप्रीत सिंह के साथ उससे मिलने के लिए मंगलवार को बटाला आया था।

इस दौरान तीनों ने मिलकर देर रात तक शराब पी। इसके बाद कुलदीप देर रात को ही मोहाली जाने की जिद करने लगा और उसके मना करने पर भी बटाला से चला गया।

घायल को अस्पताल में कराया भर्ती

बुधवार सुबह पता चला कि कुलदीप अपने किसी परिचित से मिलने के लिए मोहाली की जगह डेरा बाबा नानक चला गया था। जब वे डेरा बाबा नानक से मोहाली जा रहे थे तो रंगड़ नंगल के पास कार बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। इस दौरान कुलदीप सिंह की मौत हो गई और जसप्रीत सिंह गंभीर घायल हो गया। उसे अमृतसर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू

वहीं जसप्रीत सिंह ने बताया कि जब वे डेरा बाबा नानक से मोहाली की तरफ जा रहे थे तो नींद आने के कारण वह सो गया था। इसी दौरान हादसा कैसे हुआ पता नहीं चला। थाना रंगड़ नंगल के एएसआइ अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Gurdaspur Crime: कार में ऊंची आवाज में गाने चलाने से रोका तो किया हमला, दस ने मिलकर एक को किया जख्मी