शाम सात से सुबह दस बजे तक कंबाइन से धान काटने पर रोक
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट तेजिदरपाल सिंह संधू ने जिले में शाम सात बजे से लेकर सुबह दस बजे तक कंबाइन से धान काटने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।
By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 06:27 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 06:27 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट तेजिदरपाल सिंह संधू ने जिले में शाम सात बजे से लेकर सुबह दस बजे तक कंबाइन से धान काटने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों में कहा गया है कि कंबाइनों के मालिक और ड्राइवर कृषि विभाग से कंबाइनों के ठीक काम करने संबंधी बीआइएस के प्रमाण पत्र कंबाइनों को चलाने से पहले प्राप्त करेंगे। धान का सीजन शुरू हो चुका है और धान की कटाई कंबाइन मशीनों के माध्यम से की जानी है। यह आम देखने में आया है कि धान काटने वाली कंबाइनें 24 घंटे काम करती हैं। कंबाइन रात के समय हरा धान जो अच्छी तरह से पका न हो, को काट देता है। इससे सीधा नुकसान किसानों को होता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें