बाबा हरदेव सिंह का जन्मदिन मनाया
संत निरंकारी मिशन बटाला की ओर से बाबा हरदेव का जन्मदिन रविवार को धूमधाम से मनाया गया।
संवाद सूत्र, बटाला : संत निरंकारी मिशन बटाला की ओर से बाबा हरदेव का जन्मदिन रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विजय कुमार गद्दीनशीन दीनानगर संत निरंकारी मिशन विशेष रूप से बटाला पहुंचे।
उन्होंने प्रवचन करते हुए बताया कि हमें बाहरी प्रदूषण के साथ-साथ अपने अंदर के प्रदूषण को भी हटाना चाहिए। बाहरी प्रदूषण को हम पेड़-पौधे लगाकर दूर भगा सकते हैं, वही आंतरिक प्रदूषण को दूर करने के लिए सतगुरु द्वारा बताए गए मार्ग पर चल कर नाम सुमिरन करते हुए दूर किया जा सकता है। बटाला ब्रांच के मुखी लखविदर सिंह ने विजय कुमार का विशेष रूप से धन्यवाद किया। सेवा दल के अध्यक्ष हरभजन लाल ने सतगुरु महाराज के जन्म उत्सव पर सिविल अस्पताल में किए गए सफाई कार्य की भरपूर प्रशंसा की। इस अवसर पर मौजूद सभी मीडिया कर्मचारियों को कारी मिशन बटाला की ओर से सम्मानित भी किया गया।