राम मंदिर पर अदालत के फैसले से लोग उत्साहित
करीब पांच सदी पुराने विवाद और 134 साल चली कानूनी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा गत दिवस अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का निर्णय सुनाने के बाद बटालावासियों में दूसरे दिन भी काफी उत्साह दिखा।
नरेश भनोट, बटाला
करीब पांच सदी पुराने विवाद और 134 साल चली कानूनी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा गत दिवस अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का निर्णय सुनाने के बाद बटालावासियों में दूसरे दिन भी काफी उत्साह दिखा। लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुंशी बांटी तथा रात को छोटी दिवाली मनाई। देर रात शहर में पटाखे भी चलाए गए। यह फैसला पीठ ने एएसआइ की रिपोर्ट के आधार पर दिया था। शहर के गणमान्य लोगों का कहना था कि अयोध्या मामले के सही फैसले से अब वहां पर राम मंदिर जल्द बनेगा। हर एक की मंशा थी कि जल्द सरकार मंदिर के निर्माण में उचित कदम उठाए। दैनिक जागरण ने शहर के विभिन्न वर्गो से संबंधित लोगों से बातचीत करने उनकी राय ली। 28
आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा : एडवोकेट देवराहा
एडवोकेट पंकज देवराहा ने कहा कि आज का दिन भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने अपनी सर्वोच्चता दिखाते हुए एक निष्पक्ष फैसला सुनाया है। इसमें हिदू तथा मुसलमानों को रिलीफ देते हुए विवादित भूमि श्री राम लला के मंदिर के लिए तथा पांच एकड़ भूमि मस्जिद के लिए मुसलमानों को देने का निर्णय सराहनीय है। 29
अब जल्द भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो : रामानंद राय दास
इस्कॉन के स्थानीय संचालक रामानंद राय दास प्रभु ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने आज का फैसला सुनाते हुए एक मिसाल कायम की है। आज असत्य पर सत्य की जीत हुई है। इसके लिए सभी देशवासी बधाई के पात्र हैं। अब मोदी सरकार को चाहिए कि वह जल्द से जल्द ट्रस्ट की स्थापना कर भव्य मंदिर का निर्माण शुरू करवाएं, ताकि भगवान श्रीराम में आस्था रखने वाले करोड़ों भगत उनका दीदार कर सकें। 30
भगवान श्रीराम देशवासियों पर कृपा बनाए रखें : नरेश लूथरा
श्री अचल मंदिर सभा के सीनियर चीफ ट्रस्टी नरेश लूथरा ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की अपार कृपा से निकट भविष्य में हमारे आराध्य भगवान श्रीराम का अयोध्या जी में भव्य मंदिर बनेगा। इससे बढ़कर और खुशी क्या होगी। भगवान श्री राम सभी देशवासियों पर अपनी अपार कृपा बनाए रखें। यही मेरी और श्री अचल मंदिर सभा के सभी सेवादारों की मनोकामना है। 31
आपसी भाईचारा रखना चाहिए : अरुण अग्रवाल
श्री राम तालाइ मंदिर के अधियक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि काफी समय से लंबित मुकदमे का फैसला आना भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। आज का दिन बहुत ही शुभ है। एक तरफ डेरा बाबा नानक में कॉरिडोर खोलने से प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के जन्म स्थान श्री करतारपुर साहब के दर्शनों का रास्ता खुल गया है। वही करोड़ों हिदुओं की आस्था के प्रतीक भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण का शुभ कार्य निकट भविष्य में जल्द शुरू हो जाएगा। हमें इस फैसले को जीत हार की कसौटी में ना तोलते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखना चाहिए। यह फैसला नए भारत की नई तस्वीर दुनिया के सामने रखेगा। 32
सभी धर्म के लोग बधाई के पात्र :राजेश शर्मा
श्री ब्राह्मण सभा बटाला के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने निष्पक्ष फैसला सुना कर भगवान श्री राम लल्ला के भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य प्रशस्त किया गया है। इसके लिए ब्राह्मण सभा पंजाब शाखा बटाला सभी देशवासियों को बधाई देती है। हम सभी को मिलजुल कर मंदिर निर्माण के लिए तैयार रहना चाहिए। फैसला आने के बाद जिस प्रकार से सभी धर्म के लोगों ने इसे खुले दिल से स्वीकार किया है। वे सभी बधाई के पात्र हैं।