जमीन विवाद में किसान पर हमला
जमीन विवाद मे एक किसान पर हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 10:15 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 06:02 AM (IST)
जासं, बटाला : जमीन विवाद मे एक किसान पर हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मामला गांव सरवाली का है। घायल गुरजीत सिंह को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। किला लाल सिंह पुलिस ने किसान गुरजीत सिंह के बयान पर गुरनाम सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर लिया। किसान गुरजीत सिंह ने कहा कि उसके गांव में जमीन है जिसपर वह खेती करता है। लंबे समय से आरोपित उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहता था। विरोध किया तो आरोपित ने उसपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। एएसआइ सतनाम सिंह ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर दोनों में आपसी पुरानी रंजिश है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें