दिल का दौड़ा पड़ने से एएसआइ की मौत
स्थानीय गांधी चौंक में शनिवार डयूटी के दौरान एएसआई निर्मल सिंह की दिल का दौड़ा पड़ने से मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 05:09 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 05:09 PM (IST)
जासं, बटाला : स्थानीय गांधी चौक में शनिवार ड्यूटी के दौरान एएसआइ निर्मल सिंह की दिल का दौड़ा पड़ने से मौत हो गई। वह पिछले 28 साल से पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके थे। हाल ही में उन्हें एएसआइ की पोस्ट पर पदोन्नित किया गया था। दोपहर 12 बजे ड्यूटी के दौरान निर्मल सिंह एक दम से चक्कर खाकर गिर गए। उनके साथी पुलिस मुलाजिम 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल बटाला लेकर गए। वहां के डॉक्टरों ने पुलिस मुलाजिम को मृतक घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें