Move to Jagran APP

अशोक चौधरी ने लिया खेल स्टेडियम का जायजा

गांव अवांखा में बन रहे खेल स्टेडियम का पूर्व जिला कांग्रेस प्रधान व सीनियर कांग्रेसी पार्टी नेता अशोक चौधरी ने जायजा लिया। सरपंच गीता ठाकुर ने अशोक चौधरी का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Dec 2019 11:28 PM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2019 11:28 PM (IST)
अशोक चौधरी ने लिया खेल स्टेडियम का जायजा
अशोक चौधरी ने लिया खेल स्टेडियम का जायजा

संवाद सहयोगी, दीनानगर : गांव अवांखा में बन रहे खेल स्टेडियम का पूर्व जिला कांग्रेस प्रधान व सीनियर कांग्रेसी पार्टी नेता अशोक चौधरी ने जायजा लिया। सरपंच गीता ठाकुर ने अशोक चौधरी का स्वागत किया। अशोक चौधरी ने बताया कि खेल स्टेडियम 2.5 एकड़ जमीन पर बन रहा है। इसका पूरा खर्च तकरीबन एक करोड़ के करीब है। उन्होंने कहा कि गांव अवांखा में इस खेल स्टेडियम के निर्माण से युवाओं को खेलों में रुचि बढ़ाने व अन्य उत्साहित करने में सहायक होगा। खेल स्टेडियम के बनने से अन्य पास लगते गांवों के बच्चों को भी लाभ मिलेगा। इस मौके पर यशपाल ठाकुर, अरुणा चौधरी, दीपक भल्ला, दर्शन कुमार, सुखविदर, लखविदर सिंह, इकबाल सिंह, केवल कृष्ण, राजेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.