अरुण कुमार फिर बने जनरल कैटेगरी वेलफेयर फेडरेशन के जिला प्रधान
जनरल कैटेगरी वेलफेयर फेडरेशन जिला गुरदासपुर की जिला कार्यकारिणी के चुनाव के लिए बैठक हुई।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : जनरल कैटेगरी वेलफेयर फेडरेशन जिला गुरदासपुर की जिला कार्यकारिणी के चुनाव के लिए बैठक हुई। जिला प्रधान अरुण कुमार अंचल की अध्यक्षता में फिश पार्क में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
वरिष्ठ सदस्य सृष्टि पाल ने पहले काम कर रहे जिला प्रधान अरुण कुमार मंडल का नाम प्रधानगी के लिए पेश किया। इसे समूह सदस्यों ने स्वीकार कर लिया। इसके अलावा विकास शिगारी को सर्वसम्मति से महासचिव के पद के लिए चयनित किया गया। नवनियुक्त जिला प्रधान व महासचिव को जिला कार्यकारिणी का गठन करने के अधिकार दिए गए। फेडरेशन के नेताओं ने संसद द्वारा बिना समीक्षा के आरक्षित की सीमा और दस वर्ष बढ़ाने के फैसले की निदा करते हुए इसे देश की उन्नति के लिए घातक बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से देश का नौजवान विदेशों की ओर भाग रहा है। इससे देश की आर्थिकता व उन्नति में लगातार गिरावट आ रही है।
उन्होंने कहा कि आरक्षण का आधार जाति की जगह आर्थिक आधार किया जाए। आरक्षण के लिए आर्थिक आधार ही एक पुख्ता आधार है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि जनरल वर्ग की मुश्किलों का समाधान करने व जनरल वर्ग की भलाई के लिए एक नए भलाई विभाग का गठन किया जाए। बैठक में इंजी. प्रीतम सिंह भट्टी, इंजी. बृज भूषण गुप्ता, प्रीतम सिंह गोराया, इंजी. जतिदर पाल भाटिया, ओम प्रकाश महाजन, हरचरण सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, गुरमीत सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, रविदर सिंह, रघबीर सिंह, रमेश कुमार, चेतन महाजन, राज कुमार, करनैल सिंह, अमनदीप सिंह आदि उपस्थित थे।