Move to Jagran APP

बाबरी मस्जिद विध्वंस ढांचे के सभी आरोपित बरी होने खुशी

साक्ष्यों के अभाव में सीबीआइ की विशेष अदालत द्वारा बुधवार सुबह बाबरी मस्जिद विध्वंस के सभी 32 आरोपित बरी किए जाने पर प्रभु श्री राम के भक्तों और भाजपा नेताओं में खुशी की लहर पाई जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 05:47 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 05:47 PM (IST)
बाबरी मस्जिद विध्वंस ढांचे के सभी आरोपित बरी होने खुशी
बाबरी मस्जिद विध्वंस ढांचे के सभी आरोपित बरी होने खुशी

नरेश भनोट, पन्ना लाल, बटाला

prime article banner

साक्ष्यों के अभाव में सीबीआइ की विशेष अदालत द्वारा बुधवार सुबह बाबरी मस्जिद विध्वंस के सभी 32 आरोपित बरी किए जाने पर प्रभु श्री राम के भक्तों और भाजपा नेताओं में खुशी की लहर पाई जा रही है। छह दिसंबर 1992 को विवादित बाबरी मस्जिद ढांचे को ढहाया गया था। इस पर उस समय की केंद्र सरकार ने इसे सोची-समझी स्कीम के तहत कार्रवाई बताते हुए नामवर हिदू और भाजपा नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, साध्वी रितंभरा साध्वी, उमा भारती, कल्याण सिंह, महंत नृत्य गोपाल दास, विनय कटिहार, चंपत राय, धर्मदास जैसे 49 प्रमुख व्यक्तियों को आरोपित बनाया गया था। इनमें से 17 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है और अदालत द्वारा 32 व्यक्तियों पर मुकदमा चलाया जा रहा था। इन्हें 28 वर्ष बाद सुबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया। 26

न्यायालय पर विश्वास बढ़ा : जगदीश साहनी

पूर्व संसदीय सचिव जगदीश राज साहनी ने बताया कि छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में लाखों की संख्या में राम भक्त एकत्रित हुए थे। इनमें बटाला से भी मेरे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचे थे। बाबरी मस्जिद को लेकर कार्यकर्ताओं में बहुत ज्यादा आक्रोश पाया जा रहा था। केंद्र की उस समय की कांग्रेस सरकार ने हिदू तथा भाजपा नेताओं को टारगेट करते हुए इनके विरुद्ध मुकदमे दायर करवा दिए। आज का फैसला आने पर जहां उनका न्यायालय पर विश्वास बढ़ा है वहीं यह कांग्रेसी नेताओं के मुंह पर तमाचा है। 24

सत्यमेव जयते : अरुण अग्रवाल

श्री राम तलाई मंदिर ट्रस्ट के प्रधान तथा प्रसिद्ध समाजसेवी अरुण अग्रवाल ने इसे सच्चाई की जीत बताते हुए कहा कि भगवान के घर देर है अंधेर नहीं। कांग्रेस नेताओं ने बिना वजह परेशान करने के उद्देश्य से हिदू नेताओं को करीब 28 सालों तक अदालतों में लटकाए रखा, लेकिन आखिर में सच्चाई की जीत हुई है। आज का दिन न्याय के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। 25

कांग्रेस ने हिदू नेताओं को फंसाने की रची साजिश : यादविदर बुट्टर

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यादविदर सिंह बुट्टर ने सीबीआइ की विशेष अदालत द्वारा सुनाए गए फैसले पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने फूट डालो और राज करो की अपनी नीति पर चलते हुए इस सारी घटना को सुनियोजित करार देकर साफ-सुथरी छवि वाले भारतीय जनता पार्टी तथा हिदू नेताओं को घेरने की बहुत कोशिश की। लेकिन बुरी तरह असफल रही। सच्चाई तो यह है कि ढांचे के विध्वंस के बाद कांग्रेस सरकार ने हिदू और मुसलमानों में दंगे कराने की पूरी कोशिश की। इस बात को लेकर जिम्मेदार कांग्रेस नेताओं पर आरोप तय करते हुए इसकी अदालत द्वारा जांच करवाई जानी चाहिए। 27

सभी राम भक्तों को बधाई : विनय महाजन

पंजाब भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य विनय महाजन ने आज के फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे राम भक्तों की ऐतिहासिक जीत करार दिया। विनय महाजन ने कहा कि वैश्विक महामारी के बीच बहुत दिन बाद सुखद खबर भारत वासियों को सुनने के लिए मिली है। विशेष अदालत का धन्यवाद करते हुए विनय महाजन ने इसे ऐतिहासिक फैसला करार दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.