बाहर से गांजा लाकर बेचने वाला गिरफ्तार
थाना सिटी की पुलिस ने एक व्यक्ति को 330 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
संवाद सहयोगी. बटाला : थाना सिटी की पुलिस ने एक व्यक्ति को 330 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित बाहर से गांजा लाकर झुग्गी-झोपड़ियों में बेचता था। उससे पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।
सोमवार को थाना सिटी में प्रेसवार्ता कर डीएसपी हरिदर सिंह गिल ने बताया कि चौकी इंचार्ज बस स्टैंड बलजीत सिंह ने रविवार को देर रात पुलिस पार्टी के साथ गांधी चौक पर नाकाबंदी की थी। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि झुग्गी-झोपड़ियों में नशे बेचने का काम चल रहा है। इसके बाद उन्होंने छापेमारी की तो झुग्गी-झोपड़ी से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 330 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपित की पहचान धनंजय देव नाथ निवासी गेट हकीमों लेबर कालोनी अमृतसर के रूप में हुई। हालांकि वह यहां किसे गांजा देने आया है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। थाना सिटी के एसएचओ सतीश कुमार ने बताय कि आरोपित धनंजय बाहर से नशा लाकर बटाला की झुग्गी-झोपड़ियों में पिछले लंबे समय से सप्लाई करता आ रहा था। वह सस्ते में गांजा लाकर यहां काफी महंगे दाम पर बेचता था। उससे अभी पूछताछ चल रही है। आगे और भी खुलासा हो सकता है। नशा बेचने की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा : डीएसपी
डीएसपी हरविदर गिल ने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी के आसपास कोई नशा करता या बेचता देखे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।