Move to Jagran APP

पाकिस्‍तान में भी पांच किमी दूर तक लहराता दिखेगा अपना 300 फीट ऊंचा विजयी विश्‍व तिरंगा

करतारपुर कॉरिडोर के टर्मिनल पर 300 फीट ऊंचा तिरंगे के लिए पोल लगा दिया गया है। यह तिरंगा पाकिस्‍तान में भी पांच किलोमीटर दूर तक लहराता दिखेगा।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 10:24 AM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 10:24 AM (IST)
पाकिस्‍तान में भी पांच किमी दूर तक लहराता दिखेगा अपना 300 फीट ऊंचा विजयी विश्‍व तिरंगा
पाकिस्‍तान में भी पांच किमी दूर तक लहराता दिखेगा अपना 300 फीट ऊंचा विजयी विश्‍व तिरंगा

डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर)। अपना विजयी विश्‍व तिरंगा पाकिस्‍तान में भी पांच किलोमीटर दूर तक दिखेगा। करतापुर कॉरिडोर के टर्मिनल पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगा 300 फीट की ऊंचाई पर लहराएगा। लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने करतारपुर कॉरिडोर के टर्मिनल पर 300 फीट ऊंचा पोल लगा दिया है। इसे तीन घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन से पोल को लगाने में सफलता मिली।

loksabha election banner

लैंड पोर्ट अथॉरिटी ने करतारपुर कॉरिडोर पर तीन घंटे में लगाया पोल

पोल को लगाने के लिए तैयार की गई फाउंडेशन की लंबाई व चौड़ाई सात मीटर है। इसकी ऊंचाई 11 मीटर है। पोल के ऊपर अशोक स्तंभ और एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। 300 फीट ऊंचाई पर लहराने वाला तिरंगा श्रद्धालुओं व पर्यटकों को पांच किलोमीटर दूर से नजर आएगा। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने भी अपने टर्मिनल पर ऊंचा पोल लगाया है, जहां वह अपना झंडा लगाएगा।

राष्‍ट्रीय ध्‍वज के लिए करतारपुर कॉरिडोर टर्मिनल परिसर में लगाया गया 300 फीट ऊंचा पोल।

झंडा ऊंचा रहे हमारा, देश मे चौथा सबसे ऊंचा तिरंगा होगा

करतारपुर कॉरिडोर के टर्मिनल पर लगाए जानेवाला तिरंगा पंजाब में दूसरा और देश में चौथा सबसे ऊंचा होगा। अटारी वाघा बॉर्डर पर पंजाे का सबसे ऊंचा तिरंगा लगाया गया है। देश में सबसे ऊंचा तिरंगा ध्‍वज उत्‍तर प्रदेश के मेरठ के गांव वलीदपुर में लगाया गया है।

देश में सबसे ऊंचे तिरंगे-

- 380 फीट ऊंचा तिरंगा मेरठ के गांव वलीदपुर में है।

- 360 फीट ऊंचा देश का दूसरा सबसे ऊंचा तिरंगा अटारी बॉर्डर पर है।

- 303 फीट ऊंचा तिरंगा हैदराबाद के हुसैनसागर तालाब के पास संजीवया पार्क में है।

- 300 फीट ऊंचा तिरंगा करतारपुर कॉरिडोर के टर्मिनल में लगाया जा रहा है।

----------------

तीन करोड़ रुपये होंगे खर्च

लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पोल और झंडे पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। तिरंगे की लंबाई 40 फीट व चौड़ाई 30 फीट होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.