आग लगने से 25 एकड़ गन्ने की फसल राख
काहनूवान कस्बा काहनूवान के गांवव डल्ला गोरिया के रकबे में शुक्रवार की सुबह गन्ने के खेतों में आग लगने से किसानों का भारी नुक्सान हुआ है।
संवाद सहयोगी, काहनूवान : कस्बा काहनूवान के गांवव डल्ला गोरिया के रकबे में शुक्रवार की सुबह गन्ने के खेतों में आग लगने से किसानों का भारी नुक्सान हुआ है। आग लगने के कारण विभिन्न किसानों की 25 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर थाना काहनूवान के प्रभारी अमरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवाकर आग पर काबू पाया गया।
पीड़ित किसान गांव सिबली निवासी कृष्ण ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे गांव डल्ला गोरिया के छंब क्षेत्र में गन्ने के रकबे में आग लगने की सूचना मिली। जब वह मौके पर पहुंचे तो आग ने करीब 15 एकड़ फसल को अपनी चपेट में ले लिया था। करीब दो घंटे के लंबे इंतजार के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। इस दौरान थाना काहनूवान के प्रभारी अमरजीत सिंह की ओर से मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए पुलिस के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को भी भारी मुशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 100 एकड़ से अधिक गन्ने की फसल खड़ी थी, लेकिन समय पर आग पर काबू पा लिए जाने के चलते केवल 25 एकड़ फसल जली है। जिसमें राम कृष्ण सिबली की छह एकड़, राज कुमार काहनूवान की दो एकड़, कर्म चंद की दो एकड़, सुरिदरपाल डल्ला का दो एकड़, वरिदर काहनूवान की चार एकड़ के करीब फसल के अलावा अन्य किसानों की फसल जली है। उन्होंने बताया कि आग में किसानों का करीब दस लाख रूपए का नुक्सान हुआ है। उन्होंने आग लगने के लिए जि मेदार लोगों की तलाश करके उन्हें सजा देने और किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।