20 लोगों ने किया रक्तदान
विश्व ब्लड डोनर दिवस के मौके पर यूनाइटेड सिख संस्था की ओर से सिविल अस्पताल में रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 05:48 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 05:48 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : विश्व ब्लड डोनर दिवस के मौके पर यूनाइटेड सिख संस्था की ओर से सिविल अस्पताल में रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 20 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। संस्था के कोआर्डिनेटर सागर शर्मा व कर्मबीर सिंह ने बताया कि रक्तदान करने से इंसान बिल्कुल तंदुरुस्त रहता है। किसी जरूरतमंद का जीवन भी बच जाता है। रक्तदान एक बहुमूल्य दान है। मानवता की भलाई के लिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। इस मौके पर संस्था के वालंटियर बलजीत, लवप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, सिमरदीप सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें