पेट्रोल पंप ठेके पर लेकर ठगे 16.71 लाख
थाना तिब्बड़ की पुलिस ने 16.71 लाख रुपए की ठगी के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 04:13 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 04:13 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : थाना तिब्बड़ की पुलिस ने 16.71 लाख रुपए की ठगी के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गुलजार सिंह पुत्र गुरमेज सिंह निवासी भुंबली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रजिदर सिंह निवासी गांव खुंडिया सिहोड़ी (हिमाचल प्रदेश) को 24 जनवरी 2019 को बोपाराए फिलिग स्टेशन पेट्रोल पंप भुंबली ठेके पर दिया था। मगर अरोपित ने पैट्रोल पंप के सामान व इकरारनामे के पैसे न देकर उसके साथ 16 लाख 71 हजार 204 रुपए की ठगी मारी है। एसआइ प्रहलाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें