रंजिश के चलते युवक से की मारपीट
थाना ममदोट पुलिस ने रंजिश के चलते युवक से मारपीट के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 06:05 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 06:05 PM (IST)
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : : थाना ममदोट पुलिस ने रंजिश के चलते युवक से मारपीट के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआइ कर्मजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में पिपल सिंह पुत्र बगीचा सिंह निवासी गांव कोठे किल्ली वाली ने बताया कि शुक्रवार वह मोटरसाईकिल पर जा रहा था तो बस अड्डा कड़मा के नजदीक आरोपित बिल्लास विक्की व अनूपा निवासी गांव पीर बिलावल ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन पीड़ित ने अपना मोटरसाईकिल भगा लिया। आरोपितों ने पीछा किया तो उसका मोटरसाइकिल फिसल गया, जिसके बाद आरोपितों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें