कौंसिल चुनाव में नहीं चलने देंगे धक्केशाही : सुखबीर
नगर कौंसिल चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को गुरुहरसहाय का दौरा किया। इस दौरान सुखबीर बादल ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री पोथी मालासाहिब जहां के गद्दी नशीन कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के भतीजे हैं में पहुंचे।
संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) : नगर कौंसिल चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को गुरुहरसहाय का दौरा किया। इस दौरान सुखबीर बादल ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री पोथी मालासाहिब जहां के गद्दी नशीन कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के भतीजे हैं, में पहुंचे। इसके बाद अलग-अलग वार्ड व बस्तियों में जाकर शिअद वर्करों से बेखौफ होकर चुनाव लड़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कौंसिल चुनाव में सत्तापक्ष की धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर सुखबीर बादल ने कहा कि मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के हलका गुरुहरसहाय की इतनी बुरी हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि कैबिनेट मंत्री की नियत ही ठीक नहीं है और वह अपने शहर का विकास करवाना ही नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री व मुख्यमंत्री के नजदीक होने के नाते गुरुहरसहाय के विकास के लिए जितना फंड चाहते सरकार से लाकर लगा सकते थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता पर काबिजहोने पर फिरोजपुर जिले में से आटा दाल स्कीम के 40000 कार्ड काट दिए हैं । बादल ने कहा कि काग्रेस के राज में चोरी डकैती छीना झपटी व गुंडागर्दी प्रतिदिन बढ़ रही है। नशे व रेत का अवैध कारोबार सरेआम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अकाली वर्करों पर बदले की भावना से झूठे पर्चे दर्ज किए जा रहे हैं। सुखबीर ने चेतावनी देते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनते ही झूठे पर्चे रद कर झूठे पर्चे करने वाले अफसरों को तुरंत सबक सिखाया जाएगा।
इस मौके पर वरदेव सिंह मान, मंटू वोहरा, गुरु युवराज सिंह सोढ़ी , दर्शन सिंह बराड़ मेंबर एसजीसीपी, हरपाल सिंह बेदी, लाडा वोहरा, गुलशन कुमार, राजकुमार सहगल, हंसराज कंबोज व सिकंदर कुमार आदि उपस्थित थे।