विवेक का पंजाब राज्य स्कूल खेल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन
गत दिन रोपड़ में हुई 65वीं पंजाब राज्य स्कूल खेल चैंपियनशिप में डीसीएम स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र विवेक ने शानदार प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : गत दिन रोपड़ में हुई 65वीं पंजाब राज्य स्कूल खेल चैंपियनशिप में डीसीएम स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र विवेक ने शानदार प्रदर्शन किया। विवेक ने स्वीमिग में स्वर्ण, रजत एवं कांस्ट पदक जीतकर अपने माता-पिता के साथ-साथ जिल का नाम रोशन किया।
खिलाड़ी विवेक के पिता कमल दीप ने बताया कि विवेक ने अपने कोच गगन माटा एवं स्कूल के प्रबंधकों की देख-रेख में रोपड़ में हुई 65वीं पंजाब राज्य स्कूल खेल चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था, जिसमें विवेक ने स्वीमिग में 200 बैक स्ट्रोक में स्वर्ण पदक, 200 मीटर बटर फ्लाई में रजत पदक और 100 मीटर बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक हासिल किया है।
उन्होंने बताया कि विवेक के शानदार खेल को देखते हुए उसका दिल्ली में नवंबर माह में होने वाली नेशनल खेल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। विवेक को मिली सफलता के लिए डीसीएम ग्रुप के सीईओ अनिरुध गुप्ता, कोच गगन माटा एवं जिला खेल अधिकारी सुनील शर्मा नें बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।