हुसैनीवाला बार्डर पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह, संग्रहालय देख हुए रोमांचित
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को हुसैनीवाला बार्डर पहुंचे। उन्होंने रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए बनाई गई आधुनिक दर्शक दीर्घा का उद्घाटन किया व बीएसएफ के युद्ध संग्रहालय काे देखा।
जेएनएन, हुसैनीवाला (फिरोजपुर)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह हुसैनीवाला बार्डर पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां बीएसएफ के युद्ध संग्रहालय का अवलाेकन किया किया। उन्हाेंने बार्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए बनाई आधुनिक दर्शक दीर्घा का उद्घाटन किया। गृहमंत्री बीएसएफ के संग्रहालय का अवलोकन करते समय राेमांचित नजर आए। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी थे ।
राजनाथ का यहां हैलिपेड पर पहुंचने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और बीएसएफ के अधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने सबसे पहले हुसैनीवाला बार्डर पहुंचकर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए बनाए गए अाधुनिक दर्शक दीर्घा का उद्घाटन किया।
बीएसएफ के जवानों को संबोधित करते केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह।
गृहमंत्री ने बीएसएफ जवानों व सरहदी हिस्सों के किसानों से बातचीत कर उनकी समस्या भी जानी। उन्हाेंने एक कार्यक्रम में बीएसएफ के जवानों को संबोधित किया। राजनाथ सिंह और कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के स्मारक पर पुष्प अर्पित किए।
यह भी पढ़ें: लुधियाना में आरएसएस नेता की सरेआम गाेलियां मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज मिली
पठानकोट आंतकी हमले के कारण टला था उद्घाटन
आधुनिक दर्शक दीर्घा बनाए जाने का काम मार्च 2015 में शुरू हुआ था। इसका उद्घाटन 26 जनवरी 2016 को होना था, लेकिन इसके पहले ही पठानकोट के एयरबेस पर आंतकियों का हमला होने से इसे टाल दिया गया था। हालांकि बिना औपचारिक उद्घाटन के दर्शक दीर्घा शुरू कर दी गई थी। संग्रहालय 29 मई 2017 को बीएसएफ ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की इंदौर से पिस्तौल लाकर संग्रहालय में स्थापित किए जाने के साथ खोला जा चुका है। संग्रहालय में बीएसएफ की तरफ से प्रयोग किए जाने वाले हथियार भी रखे गए हैं।
यह भी पढ़ें: कांच की तरह टूटकर फिर अपनेआप जुड़ जाती हैं इस बच्चे की हड्डियां