5 ग्राम हेरोइन और एक किलो अफीम सहित दो गिरफ्तार
फिरोजपुर पुलिस ने हेरोइन और अफीम सहित दो तस्करों को गिरफ्तार करके केस दर्ज कर लिया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 05:08 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 05:08 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : फिरोजपुर पुलिस ने हेरोइन और अफीम सहित दो तस्करों को गिरफ्तार करके केस दर्ज कर लिया है।
सब इंस्पेक्टर अमनदीप कंबोज ने बताया कि पुलिस पार्टी एएसआइ सुखचैन सिंह के नेतृत्व में बोबी विज के पुराने शैलर में गश्त कर रही थी, तभी आरोपित अक्षय के पास से पांच ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं, थाना घल्लखुर्द की पुलिस ने एक किलो अफीम समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। सब इंस्पेक्टर राजवंत कौर ने बताया कि एएसआइ कुलवंत सिंह ने आरोपित गुरदेव सिंह को एक किलो अफीम समेत काबू करके केस दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें