दो दिव्यांगों को बांटी ट्राईसाइकिलें
नर सेवा नरायण सेवा समिति ने दो दिव्यांगों को ट्राईसाइकिलें भेंट की।
जागरण संवाददाता, अबोहर : नर सेवा नरायण सेवा समिति ने दो दिव्यांगों को ट्राईसाइकिलें भेंट की। अध्यक्ष राजू चराया ने बताया कि सुखेरा बस्ती निवासी विपन जुनेजा ने स्व. माता-पिता हरबंस लाल जुनेजा व चांद रानी जुनेजा की याद में संस्था को एक ट्राईसाइकिल भेंट की। दूसरी ट्राईसाइकिल पूनम रानी ने पिता स्व. कुलवंत राय चगती की याद में भेंट की। संस्था ने दो जरूरतमंद लोगों को ये ट्राईसाइकिलें भेंट कीं। ट्राईसाइकिल लेने वाले जरूरतमंद लोगों ने संस्था और दानी सज्जनों का आभार जताया।
चराया ने बताया कि संस्था के ट्राईसाईकिल और व्हीलचेयर देने के सोनू शर्मा व प्रेम नरूला इंचार्ज है। संस्था के पास जरूरतमंद लोगों के जितने भी प्रार्थना पत्र आते हैं। उनकी जांच करने के बाद जो परिवार अति जरूरतमंद पाया जाता है, उनको संस्था की ओर से ट्राईसाइकिलें भेंट की जाती हैं। संस्था इससे पहले 190 लोगों को ट्राईसाइकिल व व्हीलचेयर दे चुकी है और संस्था के पास अभी भी 10 ट्राईसाइकिल व 2 व्हीलचेयर लेने वाले प्रतीक्षा में हैं, जिनके लिए उन्होंने दानी सज्जनों से सहयोग की अपील की है और जिस जरूरतमंद के पास ट्राईसाइकिल व व्हीलचेयर नहीं है वह संस्था को प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। इस मौके पर संस्था के लीगल एडवाइजर एडवोकेट अशोक बजाज, बिट्टू नरूला, रोहित सिडाना, अनु सोनी, प्रवेश धींगड़ा, प्रेम नरूला, सोनू शर्मा, चिमन लाल, सुमित फुटेला, अंचित मोंगा, कमल खन्ना, राहुल जुनेजा, पूनम जुनेजा, विपन जुनेजा आदि मौजूद थे।