गुरु के दिखाए मार्ग पर चलने वाले लोगों का जीवन खुशियों से भर जाता है : बजाज
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी लोगों को अपने गुरु का ध्यान करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लेना चाहिए।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी लोगों को अपने गुरु का ध्यान करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लेना चाहिए। यह विचार भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दविंद्र बजाज ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए व्यक्त किए।
दविंद्र बजाज ने कहा कि गुरु जन हमारा मार्गदर्शन करते हैं। हमारे बाल काम में हमारे माता-पिता, शिक्षा ग्रहण करते समय अध्यापक व हमारे मार्ग दर्शक बनते है और यह सभी हमारे गुरु होने का कर्तव्य निर्वाह करते है। उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति हमेशा तरक्की हासिल करता है जो व्यक्ति अपने गुरु के दिखाए मार्ग पर चलते हुए अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करता
है। उन्होंने लोगों को अपील की कि वह अपने जीवन के उदार के लिए जीवन काल में गुरु जरूर बनाएं।