सभा ने शहीद ऊधम सिंह का मनाया जन्मदिन
सर्व भारत नौजवान सभा और आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने शहीद ऊधम सिंह के जन्मदिवस पर खुशी का इजहार किया है।
संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय : सर्व भारत नौजवान सभा और आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने शहीद ऊधम सिंह के जन्मदिवस पर खुशी का इजहार किया है। लोगों को बधाई दीं गई। शहीद उधम सिंह के जन्मदिवस पर उन को याद करते आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्व राज्य अध्यक्ष चरनजीत सिंह छांगा राय, सर्व भारत नौजवान सभा के जिला प्रधान केवल छांगा राय, प्यारा मेघा, साथी भगवान दास बहादुरके ने संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने अपना बलिदान देकर देश के लोगों में नई जान फूंकी थी। अफसोस कि देश में बनी जागीरदारी सरकारों ने हमेशा ही शहीदों की सोच के उलट काम किया है। शहीद ऊधम सिंह के जन्मदिवस को समर्पित एक विशाल रोजगार प्राप्ति रैली 29 दिसंबर को फाजिल्का में निकाली जा रही है, जिसमें युवा पीढ़ी के मुख्य मुद्दों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने युवा पीढ़ी को इस रैली में बढ़ चढ़कर शामिल होने की अपील की। इस मौके जिला समिति सदस्य विक्टर बिकी, जिला सचिव लखविंदर सिंह , पूर्व ब्लाक सचिव राज कुमार बहादुरके, महबूब भट्टी, रोबिन ते•ाी, साहिल आदि उपस्थित थे।