डाकघर के कर्मचारी जरूरतमंदों का बांट रहे राशन
डाक विभाग के कर्मचारी जो कि इस देश में फैली हुई कोरोना महामारी के दौरान भी अपनी जान खतरे में डाल कर विभाग की सभी सेवाओं आम जनता को दे रहे हैं।
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 10:40 PM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2020 06:07 AM (IST)
संवाद सूत्र, ममदोट( फिरोजपुर) : डाक विभाग के कर्मचारी कर्फ्यू के दौरान भी अपनी जान जोखिम में डाल कर विभाग की सेवाओं को आम जनता तक पहुंचा रहे है। जानकारी देते स्वरूप चंद सुपरिटेंडेंट डाकघर ने बताया कि कोरोना के फैलने से बचने के लिए जिले के सभी डाकघरों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है और सभी डाकघरों का सारा काम शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। पोस्ट आफिस के स्टाफ द्वारा स्लम एरिये में रहने गरीब और जरूरतमंद लोगों को घरेलू राशन, खाने-पीने का सामान आदि बांटा जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें