नीलकंठ मंडल में 13 से शुरू होगी श्रीराम कथा
श्री कल्याण कमल सत्संग समीति पांच दिवसीय श्रीराम कथा मंदिर नीलकंठ नजदीक स्टेट बैंक इंडिया मोची बाजार फिरोजपुर शहर में करवाएगी।
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 12:06 AM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 12:06 AM (IST)
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : श्री कल्याण कमल सत्संग समीति पांच दिवसीय श्रीराम कथा मंदिर नीलकंठ नजदीक स्टेट बैंक इंडिया मोची बाजार फिरोजपुर शहर में करवाएगी। संस्था के सदस्य शिव धवन, राकेश अग्रवाल, त्रिलोचन चोपड़ा और अरविद बांसल ने बताया कि यह पांच दिवसीय श्रीराम कथा 13 नवंबर से शुरू हो गई और 17 नवंबर तक जारी रहेगी। इस कथा को करने के लिए महामंडलेश्वर 1008 स्वामी श्री कमलानंद गिरि विशेष तौर पर पहुंच रहे है, जोकि रोजाना शाम 3.30 से 530 बजे तक श्रीराम कथा किया करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ समारोह में हर रोज श्री गणेश चालीसा और श्री गणेश मंत्र जाप भी किया जाऐगा, जिसमें शहर निवासी हिस्सा लेकर अपना जीवन सफल बनाएं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें