सियाराम वेलफेयर सोसायटी ने पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
सियाराम वेलफेयर सोसायटी हाउसिग बोर्ड कॉलोनी फिरोजपुर शहर ने चेयरमैन कैलाश शर्मा मंगतराम मानकटाहला जगदीश बजाज वा पंडित अनिल शर्मा के नेतृत्व में महिला पुलिस स्टेशन फिरोजपुर की एसएचओ लवमीत कौर और उनके साथी पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : सियाराम वेलफेयर सोसायटी हाउसिग बोर्ड कॉलोनी फिरोजपुर शहर ने चेयरमैन कैलाश शर्मा, मंगतराम मानकटाहला, जगदीश बजाज वा पंडित अनिल शर्मा के नेतृत्व में महिला पुलिस स्टेशन फिरोजपुर की एसएचओ लवमीत कौर और उनके साथी पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया।
पंडित अश्विनी शर्मा, मंगतराम और जगदीश बजाज आदि ने पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के चलते पुलिस कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर भी लोगों को बचाने में जुटे रहे और उन्होंने अच्छी ड्यूटी करते हुए लोगों को इस महामारी से बचाने में अहम योगदान डाला है। उन्होंने सिविल अस्पताल फिरोजपुर के डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ विभाग के सभी कर्मचारियों की भूमिका की भी प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने भी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ते हुए लोगों को इस महामारी से बचाने में अहम भूमिका निभाई है। इस अवसर पर चमन लाल मैनी, मुख्तयार मसीह, एनजीओ अश्विनी मोंगा व विक्रम मसीह आदि भी मौजूद थे।