फिरोजपुर में छह और नए कोरोना मरीज आए
फिरोजपुर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा दिनप्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पिछले पंद्रह दिन के भीतर कोरोना मरीजों की संख्या 35 हो गई है।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : फिरोजपुर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा दिनप्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पिछले पंद्रह दिन के भीतर कोरोना मरीजों की संख्या 35 हो गई है। वीरवार को फिरोजपुर जिले में कोरोना के छह नए मरीज नए आए हैं। इनमें गोल्ड एन्क्लेव निवासी बैंक महिला कर्मचारी के तीन रिश्तेदार हैं। इनमें महिला का पति, ससुर और एक अन्य रिश्तेदार है। जबकि एक सुभाष नगर का रहने वाला है और दो जिले के अन्य हिस्सों से संबंधित हैं।
फिरोजपुर के सिविल सर्जन डॉ. नवदीप सिंह ने कहा कि फिरोजपुर में वीरवार को छह नए कोरोना मरीज आए हैं। हालांकि इनकी विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है कि ये कहां-कहां से हैं, तीन दिन पहले एक बैंक महिला कर्मचारी पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद अब उसके परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें बैंक महिला कर्मचारी का पति, ससुर और एक रिश्तेदार शामिल है। सिविल सर्जन की तरफ से लोगों को शारीरिक दूर बनाने, मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया गया।