शिरोमणि अकाली दल ने सर्कल प्रधान किए नियुक्त
शिरोमणि अकाली दल द्वारा पार्टी की मजबूती के लिए जीरा हलके में सर्कल प्रधानों की नियुक्ति की गई।
संवाद सूत्र जीरा, (फिरोजपुर) : शिरोमणि अकाली दल द्वारा पार्टी की मजबूती के लिए जीरा हलके में सर्कल प्रधानों की नियुक्ति की गई। पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा नियुक्त किए गए नये सर्कल प्रधानों को हलका इंचार्ज जत्थेदार हरि सिंह जीरा पूर्व मंत्री पंजाब तथा शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान अवतार सिंह जीरा ने नियुक्ति पत्र तथा सिरोपा भेंट किया। जिला प्रधान अवतार सिंह जीरा ने बताया कि सर्कल जीरा के शहरी के लिए प्यारा सिंह ढिल्लों जीरा, ग्रामीण के लिए कुलदीप सिंह बंब सर्कल के लिए लखविदर सिंह सूक्खे वाला तथा रटोल सर्कल के लिए गुरबख्श सिंह पूर्व सरपंच को सर्कल प्रधान बनाया गया। उन्होंने बताया कि मल्लांवाला शहरी के लिए बलविदर सिंह भुल्लर मल्लांवाला ग्रामीण के लिए सुखदेव सिंह लोहके, शहरी के लिए वीरेंद्र ठुकराल तथा मक्खू ग्रामीण के लिए कारज सिंह आहला को सर्कल प्रधान बनाया गया, जबकि सरहाली सर्कल के लिए डॉक्टर बलदेव सिंह को सर्कल प्रधान बनाया गया। इस मौके पर हरबीर सिंह जीरा, प्रिस घुरकी, रविद्र सिंह नूरपुर एडवोकेट चित्तवीर सिंह, बख्शीश सिंह मस्तेवाला, सुखजीत सिंह आदि उपस्थित थे।