सेवा भारती ने वातावरण को हरा-भरा बनाने के लिए लगाए पौधे
धर्मपाल बांसल संरक्षक की अध्यक्षता में शहीद भगत सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिग में तुलसी के पौधें लगाए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 05:48 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 05:48 PM (IST)
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : सेवा भारती के पदाधिकारियों ने वातावरण को हरा भरा व प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से धर्मपाल बांसल संरक्षक की अध्यक्षता में शहीद भगत सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिग में तुलसी के पौधें लगाए।
धर्मपाल बांसल ने बताया कि तुलसी के पौधे पर्यावरण को साफ करने का काम करते है और इसके पत्तों की चाय पीने से सुखी खांसी, बुखार व डेंगू के मरीजों का इलाज हो सकता है। इस मौके पर अशोक शर्मा प्रधान, दीदी मधु मित्तल, कृष्ण लाल अरोड़ा, महिंद्र बजाज, रमेश जीरा, त्रिलोचन चोपड़ा, गुरप्रताप सिंह, प्रवेश सिडाना, कमल कालिया, राम सरुप शर्मा, प्रवीण बजाज, मुकेश गोयल, रजनीश ढींगरा, मैडम किरन बांसल, विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें