सीनियर सिटीजन कौंसिल ने मनाया विधायक का जन्मदिवस
फिरोजपुर शहरी क्षेत्र के विधायक परमिदर सिंह पिकी का जन्मदिन बागवान में धूमधाम से मनाया।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : सीनियर सिटीजन कौंसिल फिरोजपुर द्वारा पीडी शर्मा जिला प्रधान के नेतृत्व में फिरोजपुर शहरी क्षेत्र के विधायक परमिदर सिंह पिकी का जन्मदिन बागवान में धूमधाम से मनाया। समारोह में विधायक परमिंद्र सिंह पिकी की धर्मपत्नी इंदरजीत कौर खोसा भी विशेष तौर पर शामिल हुई, जिनका संस्था के चेयरमैन मदन लाल तिवारी ने स्वागत किया।
इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस प्रधान गुरुचरण सिंह नाहर, व्यापार मंडल के प्रधान चंद्र मोहन होंडा, रिकू ग्रोवर व राजनीतिक नेता भी पहुंचे। समारोह में विधायक पिकी ने सभी का धन्यवाद किया और कहा कि जल्द ही फिरोजपुर में पीजीआइ के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज एवं अन्य सहूलियत भी फिरोजपुर के लिए लेकर आउंगा। समारोह को सफल बनाने में डॉ. रामेश्वर सिंह, सुरेंदर चावला, पुष्पेंद्र सिंह, विनोद ग्रोवर, सीएल अरोड़ा, राकेश शर्मा, जीवन लाल कालिया, अमरीक सिंह बराड़, स्वर्ण सिंह सुहाना, जसविदर सिंह, जगीर सिंह, प्रदीप कुमार, शिवराज मल्होत्रा, हरी, चंद चोपड़ा, मुकेश लूथरा एवं बहुत से सदस्य शामिल हुए।