Move to Jagran APP

सतनाम ने लगाई सबसे तेज दौड़

सरकारी कॉलेज जीरा में वार्षिक खेल समारोह आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Mar 2020 12:21 AM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2020 06:08 AM (IST)
सतनाम ने लगाई सबसे तेज दौड़
सतनाम ने लगाई सबसे तेज दौड़

संवाद सूत्र, जीरा (फिरोजपुर) : सरकारी कॉलेज जीरा में वार्षिक खेल समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के 1500 मीटर रेस में सतनाम सिंह ने पहला, लवप्रीत ने दूसरा तथा जसकरण सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सेवामुक्त प्रिसिपल अशोक कुमार मुख्य मेहमान तथा उनके साथ अमरजीत सिंह बेनीवाल विशेष तौर पर पहुंचे और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

loksabha election banner

प्रतियोगिता के ऊंची छलांग में लवप्रीत सिंह ने पहला, जगदीप सिंह ने दूसरा तथा अकाश सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंकने में कमलदीप सिंह ने पहला, जगदीप सिंह ने दूसरा तथा दलजीत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रेस (लड़के) में गुरप्रीत सिंह व गुरप्रताप सिंह ने पहला, लवप्रीत सिंह ने दूसरा तथा लवजीत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर रेस में लवप्रीत सिंह ने पहला, गुरप्रताप सिंह ने दूसरा तथा अमृतपाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जेवलिन थ्रो में कमलदीप ने पहला, जगदीश सिंह ने दूसरा तथा आकाशदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी छलांग में जगदीप सिंह ने पहला व लवदीप सिंह ने दूसरा तथा लवप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रो. सुरेंद्रपाल सिंह, प्रो. सतविदर पाल सिंह, वेद प्रकाश सिंह, जश्नप्रीत सिंह ,कुलवंत सिंह, पूनम, पूजा ,लखविदर सिंह, रोहित कुमार ,जनक राज, हरबंस सिंह, सुखविदर सिंह, बाज सिंह आदि उपस्थित रहे। 100 मीटर रेस में अमरजीत कौर अव्वल

लड़कियों की 100 मीटर रेस में अमरजीत कौर ने पहला, किरणदीप कौर ने दूसरा तथा हरमीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 400 मीटर रेस में करनजीत कौर ने पहला, अमरजीत कौर ने दूसरा तथा प्रिया कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में अमरजीत कौर ने पहला, ज्योति ने दूसरा तथा सुखबीर कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जेवलिन थ्रो में अकाशदीप कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी छलांग में अमरीत कौर ने पहला, सुखबीर कौर ने दूसरा तथा हरप्रीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची छलांग में करणदीप कौर ने पहला, अमरजीत कौर ने दूसरा तथा हरप्रीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.