गेंहू खरीद का शुभारंभ आज
नई अनाज मंडी में गेंहू की खरीद का शुभारंभ 16 अप्रैल को किया जायेगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान अनिल नागौरी ने बताया कि 2019 गेंहू सीजन की पहली खरीद का शुभारंभ कांग्रेस नेता संदीप जाखड़ करेंगे।
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 05:59 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 05:59 PM (IST)
जासं, अबोहर : नई अनाज मंडी में गेंहू की खरीद का शुभारंभ आज यानि 16 अप्रैल को होगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अनिल नागौरी ने बताया कि 2019 गेंहू सीजन की खरीद का शुभारंभ कांग्रेस नेता संदीप जाखड़ करेंगे। उन्होंने बताया कि शेड नं. 9 के पास गुरमुख सिंह एंड संस की दुकान नं. 145 पर प्रात: 10.30 बजे खरीद शुभारंभ के बाद 11.00 बजे लंगर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी आढ़तियों को इस मौके पर पहुंचने की अपील की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें