कोर्ट कांप्लेक्स में शुरू करवाया गया सड़क का निर्माण कार्य पूरा
बार एसोसिएशन फाजिल्का द्वारा बार में आने जाने के लिए लोगों की सहुलियतों को देखते हुए कच्ची गलियों को पक्का करने का कार्य बार के सीनियर वकील सविदर जाखल सतीश कुमार एसएस मान चौधरी हर भगवान बलबीर सचदेवा द्वारा कार्य शुरू किया गया था।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : बार एसोसिएशन फाजिल्का द्वारा बार में आने जाने के लिए लोगों की सहुलियतों को देखते हुए कच्ची गलियों को पक्का करने का कार्य बार के सीनियर वकील सविदर जाखल, सतीश कुमार, एसएस मान, चौधरी हर भगवान, बलबीर सचदेवा द्वारा कार्य शुरू किया गया था। जो काम बार फंड से किया गया था, वह आज पूरा हो गया है।
जिला बार एसोसिएशन फाजिल्का के प्रधान रितेश गगनेजा ने बताया कि बार में सदस्यों के अलावा मुंशी टाइपराइटर के अलावा लोगों का आना जाना रहता है। जिसके कारण बार फाजिल्का द्वारा आने जाने वाले किसी भी व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। जिसके तहत शुरू की लंबी गली जिसका आज काम पूरा हो गया है। प्रधान गगनेजा ने बताया कि बार में रहते विकास कार्य जल्द ही विधायक द्वारा घोषित किए पांच लाख देने का जो आश्वासन दिया गया था, उसे प्राप्त कर पूरे करवाए जाएंगे। इस मौके एडवोकेट सुरेंद्र सचदेवा, अशोक गगनेजा, मोहिदर लूना, हुकम चंद आहूजा, सत्येंद्र सिंह, एके जैन, सोनिया, अमरजीत सिंह संधू, एडवोकेट सुशील गुंबर, गौरव कुमार, सुभाष बिसवाल, अमित कालर, वीपी सिंह, एसएस गिल, योगेश रहेजा, बलविदर सिंह व अन्य उपस्थित थे।