डीसी दफ्तर के समक्ष क्रांतिकारी किसान यूनियन का धरना 7 को
क्रांतिकारी किसान यूनियन पंजाब घल्ल ब्लाक की बैठक गांव सांदे हाशम में हुई।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : क्रांतिकारी किसान यूनियन पंजाब घल्ल ब्लाक की बैठक ब्लाक प्रधान निर्मल सिंह रज्जीवाला की अध्यक्षता में गांव सांदे हाशम में हुई। इसमें गांव की ईकाई का चुनाव करके राम सिंह को प्रधान, ईकबाल सिंह को सचिव, प्रभदीप सिंह को प्रेस सचिव, इकबाल नंबरदार को खजांची, हरबंस सिंह, चरकौर सिंह, जगरुप सिंह व गुरचरण सिंह को कमेटी सदस्य बनाया गया।
बैठक में किसानों के मामलों पर विचार-चर्चा किया गया और 7 अक्टूबर को डीसी दफ्तर के समक्ष धरने लगाने व मांगपत्र सौंपने का फैसला किया गया। किसान नेता अवतार सिंह महिमा ने बताया कि कर्ज व सूदखोरी को खत्म करने के लिए 7 अक्तूबर को वह धरना दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्था लंबे समय से किसानों की फसल की अदायगी सीधी किसानों को करने के लिए संघर्ष कर रही है और अब उक्त संघर्ष को सफलता मिलनी शुरु हुई है।
इस संबंध में आढ़ती एसोसिएसन ने सरकारी खरीद का बॉयकाट करने का अह्वान किया है। जिसकी किसान संस्थाएं निदा करती हैं और सरकार से मांग करती हैं कि किसानों की फसल की खरीद बिना किसी रुकावट के करवाई जाए। इस मौके पर भूपिन्द्र सिंह नंबरदार, जसवीर सिंह मलवाल, प्रकाश सिंह, गुरमुख सिंह यारेशाह वाला, कुलविन्द्र सिंह, सुखजीत सिंह, हरपाल सिंह, निशान सिंह, कुलबीर सिंह, चानन सिंह बगेके पिपल, सुखदेव सिंह सैदा वाला आदि मौजूद थे।