सीनियर सिटीजन स्कीम करती अभिभावकों की सेवा
जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा सरकारी प्राइमरी स्कूल सीड फार्म पक्का में कानूनी जागरूकता सेमिनार हुआ। जिसमें अध्यापकों के अलावा ग्राम पंचायत सीड फार्म पक्का, उधम ¨सह नगर, सराभा नगर के सदस्यों व समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्य मेहमान लोक अदालत के सदस्य व सेवानिवृत्त एसडीएम बीएल सिक्का व विशेष मेहमान अथॉरिटी के पैनल एडवोकेट देसराज कंबोज, सीड फार्म पक्का के सरपंच प्रीतम ¨सह, सराभा नगर के सरपंच सुखपाल ¨सह सेखों थे।
जागरण संवाददाता, अबोहर : जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा सरकारी प्राइमरी स्कूल सीड फार्म पक्का में कानूनी जागरूकता सेमिनार हुआ। जिसमें अध्यापकों के अलावा ग्राम पंचायत सीड फार्म पक्का, उधम ¨सह नगर, सराभा नगर के सदस्यों व समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्य मेहमान लोक अदालत के सदस्य व सेवानिवृत्त एसडीएम बीएल सिक्का व विशेष मेहमान अथॉरिटी के पैनल एडवोकेट देसराज कंबोज, सीड फार्म पक्का के सरपंच प्रीतम ¨सह, सराभा नगर के सरपंच सुखपाल ¨सह सेखों थे। इसकी अध्यक्षता स्कूल के मुख्य अध्यापक यज्ञ दत्त शर्मा ने की। सिक्का ने कहा कि अध्यापक, सरपंच, पंच व समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि लोगों को जागरूक कर उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दें। ग्रामीण लोगों में जागरूकता की कमी होने के कारण जरूरतमंद व बेसहारा लोगों को न्याय नहीं मिल पाता। सिक्का ने कहा कि नए चुने सरपंचों व पंचों को राजनीति से उपर उठ कर गांव के विकास व लोगों की भलाई के लिए बिना भेदभाव के कार्य करने चाहिए। एडवोकेट देसराज कंबोज ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों पर पंजाब सरकार द्वारा उसारी मजदूरों को भगत पूर्ण ¨सह सेहत बीमा योजना, दुर्घटनाओं में मौत व बच्चों की पढ़ाई, वजीफे, वर्दी, स्टेशनरी के लिए अनेक सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं जिसके लिए पंजाब बीओसीडब्लयू वेलफेयर बोर्ड में लाभपात्री का रजिस्टर्ड होना जरूरी है। कंबोज ने नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी की सीनियर सिटीजन स्कीम 2016 के बारे में बताया, अगर कोई बच्चा माता पिता की संभाल नहीं करता तो अभिभावक जाब्ता फौजदारी केस की धारा 125 व 128 के तहत केस दर्ज करवा सकते हैं और देखभाल के लिए खर्चा हासिल कर सकते हैं। सरपंच प्रीतम ¨सह व सरपंच सुखपाल ¨सह सेखों ने कानूनी सेवाओं का संदेश घर घर पहुंचाने की अपील की ताकि हर व्यक्ति कानूनी सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके।
-------