प्रकाश पर्व पर सजाए दीवान, रागी जत्थों ने संगत को किया निहाल
गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास पुरी अरमानपुरा आसल में गुरु गोबिद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाया गया।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास पुरी अरमानपुरा आसल में गुरु गोबिद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। धार्मिक समागम में श्री अखंड पाठ साहब के भोग डाले गए। भोग के बाद दीवान सजाए गए। इसमें रागी, ढाडी, काव्य पाठ, कथावाचक जत्थों ने गुरुजस गाकर संगत को निहाल किया।
भाई संतोख सिंह हजूरी रागी तख्त श्री दमदमा साहब तलवंडी साबो, संत बाबा सुच्चा सिंह नानकसर ठाठ छांगा खुर्द, संत बाबा बोहड़ सिंह शहतूतों वाले, भाई सुखदेव सिंह दमदमी टकसाल, भाई कुलदीप सिंह कथा वाचक लक्खोके बहराम, भाई बलेहार सिंह रागी जत्था, भाई बोहड़ सिंह ढाडी जत्था बारेकर, सतपाल सिंह तलवंडी मैंबर एसजीपीसी, दर्शन सिंह शेरखें मेंबर एसजीपीसी, बलविंदर सिंह, गुरनाम सिंह ने गुरू चरणों में हाजिरी लगवाई।
गुरु रामदास पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कीर्तन किया और श्री गुरु गोबिंद सिंह के जीवन बारे में अंग्रेजी में जानकारी दी। गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास पुरी अरमान पुरवाई आसल के मुख्य सेवक भक्त बाबा मिलखा सिंह ने समूह संगत का धन्यवाद किया। इस मौके पर गुरु राम दास सीनियर पब्लिक स्कूल के मैनेजर इंद्रपाल सिंह की देखरेख में लंगर भी वितरित किया गया।