नाटक के जरिए छोटे साहिबजादों को किया याद
ब्लॉक ममदोट में छोटे साहिबजादों के शहीदी दिवस पर लंगर हॉल गुरुद्वारा सिंह सभा में नाटकों का मंचन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Dec 2019 11:49 PM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2019 06:11 AM (IST)
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : ब्लॉक ममदोट में छोटे साहिबजादों के शहीदी दिवस पर लंगर हॉल गुरुद्वारा सिंह सभा में नाटकों का मंचन किया गया। इसमें गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सिंह सभा, शहीद करतार सिंह सराभा लोग चेतना मंच, ममदोट, क्रांतिकारी सांस्कृतिक केंद्र और समूह नगरवासियों ने सहयोग दिया।
नाटक में जीवन में आने वाली मुश्किलें और चुनौतियों का मुकाबला हिम्मत और हौसले के साथ करते हुए अपने विरसे के साथ जुड़ने और समाज सृजन करने पर जोर दिया गया। पंजाब की जवानी नाटक सुलगती धरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर अवतार सिंह, कुलदीप सिंह, बलराज सिंह, रजिंदर सिंह, बलजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें