Move to Jagran APP

रामगढि़या पंजाब संस्था ने चुने पदाधिकारी

रामगढि़या आवाज पंजाब संस्था की ओर से मंगलवार को पदाधिकारियों के चुनाव के लिए बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के पंजाब उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह पंजवड़ के दिशा निर्देशानुसार सुखविंद्र सिंह सगु को महासचिव व जगदीप सिंह सगु को जिला सीनियर उप प्रधान नियुक्त किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jun 2021 10:48 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jun 2021 10:48 PM (IST)
रामगढि़या पंजाब संस्था ने चुने पदाधिकारी
रामगढि़या पंजाब संस्था ने चुने पदाधिकारी

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : रामगढि़या आवाज पंजाब संस्था की ओर से मंगलवार को पदाधिकारियों के चुनाव के लिए बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के पंजाब उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह पंजवड़ के दिशा निर्देशानुसार सुखविंद्र सिंह सगु को महासचिव व जगदीप सिंह सगु को जिला सीनियर उप प्रधान नियुक्त किया गया। इस दौरान संस्था के चेयरमैन प्रदीप सिंह भुल्लर ने नवनियुक्त महासचिव सुखविन्द्र सिंह व जिला सीनियर उप प्रधान जगदीप सिंह सग्गु को सिरोपे देकर सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

इस दौरान अमर सिंह रामगढ़ीया व सीनियर उप प्रधान जगसीर सिंह ठेठी ने कहा कि फिरोजपुर में कुछेक शरारती तत्व रामगढि़या भाईचारे के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है, जिन पर सख्त कार्रवाई की जाऐगी। इस मौके पर जरनैल सिंह गाबड़िया, रविंद्र सिंह सगु, बगीचा सिंह, कबीर सिंह जोरा, वरिंद्र सिंह, सुरिन्द्र सिंह, दर्शन सिंह बाबा, कुलदीप सिंह जंडू व गुरमीत सिंह आदि मौजूद थे।

डा.अरमिंद्र बने एसो. के पंजाब प्रांत मंत्री संवाद सूत्र, फिरोजपुर : समाज सेवी संस्था सैट्रोपालिटन एसोसिएशन की ओर से फिरोजपुर के डा.अरमिन्द्र सिंह फरमाह को संस्था का पंजाब प्रांत मंत्री बनाया गया है। डा.अरमिंद्र सिंह फरमाह को सौंपी गई जिम्मेवारी के लिए संस्था का अभार व्यक्त किया और कहा कि वह जिम्मेदारी को लगन व ईमानदारी के साथ अदा करेंगे। डा.अरमिंद्र सिंह फरमाह युवा भारत पंजाब, पंजाब योगासन स्पो‌र्ट्स एसो., पतंजलि योग पीठ हरिद्वार व अन्य कई अह्म संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं।

एससी मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन संवाद सूत्र, फाजिल्का : भाजपा एससी मोर्चा जिला प्रधान पम्मी सिंह परमजीत के नेतृत्व में अनुसूचित जाति के लाखों विद्यार्थियों के रोल नंबर, सार्टिफिकेट जारी करवाने और केंद्र सरकार की ओर से भेजी गई वजीफा राशि को जारी करवाने के लिए डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में एक मांग पत्र सौंपा गया।

मोर्चा के प्रधान पम्मी सिंह परमजीत ने कहा कि राज्य के कालेजों और शिक्षा संस्थानों ने विद्यार्थियों के रोल नंबर जारी करने से मना कर दिया है। क्योंकि राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों की वजीफा राशि जारी नहीं की गई। इससे लाखों विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि विद्यार्थियों की वजीफा राशि जारी की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के शिक्षा संस्थान विद्यार्थियों का शोषण कर रहे हैं, जिस कारण विद्यार्थियों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। यदि इस तरह ही होता रहा तो विद्यार्थियों के साथ साथ उनके परिवारों का भी नुकसान होना तय है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन पर भी विद्यार्थियों को डिग्रियां और रोल नंबर जारी नहीं किए जा रहे। यदि रोल नंबर, डिग्रियां और वजीफा जारी न किया गया तो राज्य भर के विद्यार्थी सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके रवि कुमार पंजाब प्रवक्ता बीजेपी, सचिन जौजरिया पंजाब प्रवक्ता बीजेपी, मुकैश जजौरिया सचिव, बलबीर सिंह जिला वाइस प्रधान, रघुनाथ राय कार्यकारिणी मैंबर जिला एस.सी. मोर्चा, बलजीत सिंह कार्यकारिणी मैंबर एस.सी. मोर्चा, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.