डीसी दफ्तर कर्मचारी रैली में होंगे शामिल
तीन मार्च को डीसी दफ्तर कर्मचारी मोहाली में सामूहिक छुट्टी लेकर भारी संख्या में शामिल होंगे। यह बात यूनियन पंजाब के प्रदेश प्रधान गुरनाम सिंह विर्क प्रदेश चेयरमैन ओमप्रकाश सिंह तथा प्रदेश महासचिव जोगेंद्र कुमार जीरा ने कही।
संवाद सूत्र, जीरा (फिरोजपुर) : तीन मार्च को डीसी दफ्तर कर्मचारी मोहाली में सामूहिक छुट्टी लेकर भारी संख्या में शामिल होंगे। यह बात यूनियन पंजाब के प्रदेश प्रधान गुरनाम सिंह विर्क, प्रदेश चेयरमैन ओमप्रकाश सिंह तथा प्रदेश महासचिव जोगेंद्र कुमार जीरा ने कही। उन्होंने कहा कि इस रैली के उपरांत राजस्व मंत्री, पंजाब राजस्व विभाग, पंजाब सरकार के अधिकारियों द्वारा प्रदेश वफद की दो बैठकें हो चुकी हैं, जिसमें हर बार की तरह सरकार द्वारा भरोसा दिया गया कि डीसी दफ्तर के कर्मचारियों की मांगों को जल्द लागू किया जाएगा। ज्यादातर मांगों पर सैद्धांतिक तौर पर सहमति भी बनी। डीसी दफ्तरों एसडीएम दफ्तरों तहसीलों तथा उप तहसीलों के लिए स्टाफ मुहैया करने के लिए वर्ष 1995 में नियम निर्धारित किए गए थे। 35 वर्ष के बाद भी 25 के करीब सब-डिवीजनों, तहसीलों, 13 उप तहसीलों तथा कई सदर मुकामों पर नियमों के मुताबिक पदों की रचना नहीं की गई तथा न ही उस मुताबिक भर्ती की गई। जबकि पिछले 35 वर्षों में पंजाब की आबादी लोक सेवाएं तथा सेवाएं देने की तेजी में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई है।