पंजाब सुबार्डिनेट सर्विस फेडरेशन ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ पंजाब सुबार्डिनेट सर्विस फैडरेशन फिरोजपुर के पदाधिकारियों ने रोष प्रदर्शन किया।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : ऑल इंडिया स्टेट गर्वमेंट इंप्लाईज फैडरेशन के आह्वान पर केंद्र व पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ पंजाब सुबार्डिनेट सर्विस फैडरेशन फिरोजपुर के पदाधिकारियों ने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की और कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी वह अपना संघर्ष जारी रखेंगे। इस मौके पर कर्मचारियों ने एक मांगपत्र जिला प्रशासन के
अधिकारियों के जरिए देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम पर भेजा।
इस मौके पर कृष्ण चंद जागोवालिया, बलविंद्र सिंह भूटो, अमरीक सिंह, गुरदेव सिंह सिद्धू, जसविंद्र सिंह कड़मा ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों से सुविधाएं छीनी जा रही है।
इस मौके पर केवल सिंह, रुप सिंह, अनवर, प्रेम कुमार कामरा, भूपिन्द्र सिंह, नीरज यादव, सौदागर सिंह, चमकौर सिंह, चंद्र मोहन, बहादुर सिंह, स्वर्ण सिंह, साहिब सिंह ने सरकार से मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए, 6वें वेतन कमिशन की रिपोर्ट रिलीज की जाए व अन्य मांगें है। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों का निपटारा जल्द न किया गया तो संस्था तीखा संघर्ष करने के लिए मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।