विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल बने करोड़पति, 7 करोड़ की लॉटरी ने बदली किस्मत; गुरुद्वारे में सेवा के दौरान मिली खबर

Published: Sun, 30 Aug 2026 06:46 PM (IST)

फिरोजपुर के गांव मलवाल कदीम निवासी पंजाब पुलिस कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह ने 7 करोड़ रुपये की राखी बंपर लॉटरी जीती ...और पढ़ें

पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल बने करोड़पति। फोटो जागरण

पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल बने करोड़पति। फोटो जागरण

HighLights

  1. पंजाब पुलिस कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह ने जीती 7 करोड़ की लॉटरी।

  2. फिरोजपुर के मलवाल कदीम गांव में खुशी का माहौल।

  3. 112 हेल्पलाइन पर तैनात गुरप्रीत की किस्मत बदली।

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर। किस्मत कब और किसके जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आए, इसका कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। फिरोजपुर के गांव मलवाल कदीम निवासी 28 वर्षीय पंजाब पुलिस कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

लोगों की मदद के लिए 112 हेल्पलाइन पर ड्यूटी निभाने वाले गुरप्रीत सिंह की किस्मत एक लॉटरी टिकट ने ऐसी बदली कि वह सात करोड़ रुपये के विजेता बन गए। वर्ष 2022 में पंजाब पुलिस में कांस्टेबल भर्ती हुए गुरप्रीत सिंह वर्तमान में 112 हेल्पलाइन पर तैनात हैं।

रोजाना की तरह ड्यूटी निभाने के साथ एक दिन पिता के साथ दिल्ली गेट चौंक के पास पहुंचा तो उन्होंने लॉटरी का टिकट खरीदा था, लेकिन उन्हें कतई अंदाजा नहीं था कि यही टिकट उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ साबित होगा।

पिता के साथ पहुंचा था दुकान पर

उसने बताया कि रविवार को सुबह गांव बाजीदपुर के ऐतिहासिक गुरूद्वारा बाजीदपुर साहिब में सेवा कार्य कर रहा था और तभी उसे राखी बंपर का याद आया और मोबाइल से टिकट मिलाई तो उसने देखा कि उसका बंपर निकला है तो सबसे पहले वाहेगुरू का शुक्राना किया और फिर पिता के साथ ऊधम सिंह चौंक पर लाटरी की दुकान पर पहुंचा।

जैसे ही सात करोड़ रुपये की लॉटरी निकलने की खबर गुरप्रीत सिंह और उनके परिवार को मिली, घर में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार और रिश्तेदारों ने बधाइयां देने के साथ इस खुशी को एक-दूसरे के साथ साझा किया। गुरप्रीत सिंह एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता दर्शन सिंह रेलवे में ट्रेन गार्ड के पद पर कार्यरत रहे हैं और वर्ष 2019 में सेवानिवृत्त हुए थे।

यह भी पढ़ें- किसान की चमकी किस्मत: छोले भटूरे खाने आया था, पैसे छुट्टे न होने पर खरीद ली लॉटरी; जीते डेढ़ करोड़ रुपये

किसी सपने के सच होने से कम नहीं

परिवार में गुरप्रीत सिंह के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। गुरप्रीत सिंह अभी अविवाहित हैं। पंजाब पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों की मदद करने वाले गुरप्रीत सिंह के लिए सात करोड़ रुपये की यह लॉटरी किसी सपने के सच होने से कम नहीं है।

एक ओर वह 112 हेल्पलाइन पर लोगों की मदद करने की जिम्मेदारी निभा रहे थे, वहीं दूसरी ओर उनके हाथ लगा लॉटरी टिकट उनकी अपनी जिंदगी बदलने वाला साबित हुआ। गुरप्रीत सिंह की इस जीत की खबर सामने आने के बाद गांव मलवाल कदीम में भी खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

जिस टिकट को उन्होंने शायद आम टिकट समझकर खरीदा था, उसी ने उन्हें करोड़पति बना दिया और देखते ही देखते एक कांस्टेबल की किस्मत सात करोड़ रुपये की कहानी में बदल गई।