Move to Jagran APP

Punjab News: चुनावी रंजिश में पूर्व भाजपा पार्षद के भाई को मारी गोली

Punjab News फिरोजपुर में चुनावी रंजिश को लेकर शनिवार को मोदी मिल के पास पूर्व भाजपा पार्षद मनीश धवन के भाई संदीप धवन को कुछ लोगो ने गोली मार दी। आरोप है कि गोली कांग्रेसी पार्षद ने मारी है। गोली चलने से शहर में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

By Edited By: Published: Sat, 24 Sep 2022 09:48 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 10:09 PM (IST)
Punjab News: चुनावी रंजिश में पूर्व भाजपा पार्षद के भाई को मारी गोली
Punjab News: चुनावी रंजिश में पूर्व भाजपा पार्षद के भाई को मारी गोली : जागरण

फिरोजपुर, जागरण टीम: चुनावी रंजिश को लेकर शनिवार को शहर की मोदी मिल के पास पूर्व भाजपा पार्षद मनीश धवन के भाई संदीप धवन को कुछ लोगो ने गोली मार दी। आरोप है कि गोली कांग्रेसी पार्षद ने मारी है, जैसे ही गोली चलने की आवाज आई तो शहर में दहशत का माहौल पैदा हो गया। घायल के पेट में गोली लगने की सूचना है, जिसे फरीदकोट रेफर किया गया था, जहां हालत नाजुक देखते हुए उसे लुधियाना के निजी अस्पताल में भेजा गया है।

loksabha election banner

घायल संदीप धवन ने आरोप लगाया कि उन्हें अकेला देख कुछ लोगो ने मोदी मिल के पास शनिवार को उनके साथ पहले जमकर मारपीट की, जब वह जान बचाकर भागे और अपने भाईयों व अन्य को बुलाया तो कांग्रेसियों ने उसके ऊपर गोली चला दी।

पूर्व भाजपा पार्षद मनीश धवन ने बताया कि उनका राजनीति को लेकर कुछ लोगों से झगड़ा चल रहा है। इससे पहले उक्त लोगो ने उस पर भी गोली चलाने की कोशिश की थी, जिसके बाद उन पर दुष्कर्म का झूठा मामला भी दर्ज करवाया गया था। उन्होंने कांग्रेसियों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। धवन ने अपने परिवार की जान को भी खतरा बताया है।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर कांग्रेस के कई बड़े नेता भी आए थे। कांग्रेसियों पर लगाए जा रहे झूठे आरोप: हांडा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष परमिंदर हांडा ने कहा कि कांग्रेसियों पर जो आरोप लगाए जा रहे है वह झूठे हैं, जब उन्हें झगड़े का पता चला तो वह तो मात्र राजीनामा करवाने गए थे और पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद है। उन्होंने किसी पर कोई हमला नहीं किया। मनीश धवन के साथ आए लोगो द्वारा ही गाली-गलौच किया गया था।

भाजपाइयों से धक्केशाही नहीं होगी बर्दाश्त

सुरिंदर सिंह भाजपा जिला प्रधान सुरिंदर सिंह बग्गे के पिपल ने कहा कि भाजपाइयों के साथ धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में पुलिस से इंसाफ व आरोपितों को पकडने की गुहार लगाएंगे। पार्टी हाईकमान में भी यह मामला उठाया जाएगा।

एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है। घायल के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और मौके से सीसीटीवी फुटेज लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी। शहर में किसी को गुंडागर्दी नहीं करने दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.