पक्का करने की मांग को लेकर गैट रैली में गरजे कर्मी
पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन सब अर्बन डिवीजन के कर्मचारियों ने सरकार से अपनी मांगों पूरा करवाने के लिए राजेश कपूर की अध्यक्षता में गेट रैली की।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन सब अर्बन डिवीजन के कर्मचारियों ने सरकार से अपनी मांगों पूरा करवाने के लिए राजेश कपूर की अध्यक्षता में गेट रैली की। इस रोष रैली में सर्कल प्रधान अश्वनी कुमार व सर्कल सचिव राकेश सैनी ने विशेष तौर पर शिरकत की। अनुराज दूबे और अशोक मलिक प्रधान सिटी सब डिवीजन, त्रिलोचन सिंह व सर्कल नेता सतीश कुमार ने कहा कि पॉवर काम की मैनेजमेंट पीएसईबी ज्वाइंट फोरम पंजाब के मुलाजिमों की मांगों संबंधी बार-बार समझौते करके टाल-मटोल कर रही है। मुलाजिमों का वेतन बैंड का मामला तुरंत हल किया जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, निजीकरण के जरिये हो रही लूट को रोका जाए, पार्ट टाईम कर्मचारी पक्के किए जाएं और पॉवर कम की मैनेजमेंट मानी गई सभी मांगों को लागू करें। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि साझे फोरम के साथ किए समझौते तुरंत लागू ना किया गया तो बिजली कर्मचारी मंडल स्तर पर अर्थी फूंक रैलियां करेंगे। पॉवर काम की मैनेजमेंट के फील्ड में आने पर कालियां झंडिया दिखाकर घेराव किया जाएगा। फरवरी के दूसरे सप्ताह में बिजली कर्मचारी हड़ताल करेंगे।