डीसी दफ्तर के समक्ष चक्का जाम कर किया प्रदर्शन
मसीही भाईचारे के लोगों ने विजय गोरिया के नेतृत्व में फिरोजपुर के डीसी कार्यालय के सामने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Dec 2019 11:19 PM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 06:08 AM (IST)
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : मसीही भाईचारे के लोगों ने विजय गोरिया के नेतृत्व में फिरोजपुर के डीसी कार्यालय के सामने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। मसीही भाईचारे के लोगों ने टीवी कलाकार भारती, अभिनेत्री रवीना टंडन और फराह खान का पुतला फूंका। उन्होंने कार्रवाई किए जाने की मांग की। मसीही भाईचारे के नेताओं ने कहा कि सोनी टीवी पर दिखा जा रहे कार्यक्रम में इन तीनों कलाकारों ने ईसाई समुदाय के लिए अपमानजनक शब्द बोले हैं, जिससे सारे ईसाई भाईचारे का दिल दुखा है। उन्होंने मांग की कि ईसाई भाईचारे के खिलाफ अपमानजनक शब्द बोलने वाले कलाकारों के साथ-साथ सोनी चैनल के डायरेक्टर के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें