जंगलात वर्कर यूनियन का धरना 11वें दिन भी जारी
जंगलात वर्कर का धरना 11वें दिन भी जारी है। नेतृत्व कर रहे नेता शेर सिंह ने कहा कि वन मंडल अफसर के सामने धरना तब तक जारी रहेगा। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है। सिंह ने चेतावनी दी है कि मांगें न मानी तो 13 अगस्त से वन भवन मोहाली में पक्का मोर्चा लगाया जाएगा।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : जंगलात वर्कर का धरना 11वें दिन भी जारी है। नेतृत्व कर रहे नेता शेर सिंह ने कहा कि वन मंडल अफसर के सामने धरना तब तक जारी रहेगा। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है। सिंह ने चेतावनी दी है कि मांगें न मानी तो 13 अगस्त से वन भवन मोहाली में पक्का मोर्चा लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनके वर्कर कोविड 19 की महामारी और सरकार की हिदायतें की पालना करते हुए पांच-पांच वर्कर धरना दे रहे हैं। अब यह धरना 12 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा और 13 अगस्त से वन भवन मोहाली में पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। उनकी मांगों में 3 साल की सेवा कर चुके वर्करों को पक्का किया जाए, पिछले चार महीने की तनख्वाह दीं जाएं, वर्करों का सरकारी तौर पर बीमा किया जाए। इस मौके पर अजीत सिंह रेंज प्रधान जीरा, जगीर सिंह, काला सिंह, जसवंत सिंह, कुलदीप सिंह सचिव, जोगा सिंह आदि उपस्थित रहे।