Move to Jagran APP

दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

गांव बस्ती केसर सिंह वाला की रहने वाली विवाहिता ने ससुराल परिवार पर मारपीट करने और परेशान करने के आरोप लगाए गए है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 10:32 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 10:32 PM (IST)
दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

संवाद सहयोगी, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) : गांव बस्ती केसर सिंह वाला की रहने वाली विवाहिता ने ससुराल परिवार पर मारपीट करने और परेशान करने के आरोप लगाए गए है। प्रेस क्लब गुरुहरसहाय में निशा रानी ने बताया कि उसका विवाह 2021 को सोना सिंह पुत्र बोघा सिंह निवासी चांदी वाला के साथ हुआ था। ससुराल परिवार द्वारा एक महीने बाद ही कार लाने की मांग कर मुझे परेशान करना शुरू कर दिया गया। उसने कई बार ससुराल परिवार को मां-बाप की गरीबी की दुहाई दी, परंतु ससुराल परिवार ने अधिक परेशान करना शुरू कर दिया। वहीं पीड़ित की मां ने मनजीत कौर ने बताया कि उनकी पांच लड़कियां हैं। मेरे पति की मौत हो चुकी है। बेटी निशा को पति सोना सिंह तंग करता था, जिसके चलते हम उसे घर ले आए। परंतु फिर भी वह उसका पीछा नहीं छोड़ता। एक दिन लड़की को अज्ञात व्यक्तियों को साथ लेकर घर से जबरदस्ती उठाकर ले गया। पुलिस को शिकायत दी लेकिन थाना गुरुहरसहाय में हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिर हाईकोर्ट में शिकायत याचिका दी गई। इसके बाद अदालत के आदेशों के बाद निशा को उनके पास पहुंचाया गया। अब लड़की को जान से मारने की धमकी दीं जा रही हैं। मनजीत कौर ने बताया कि पुलिस को लिखित जानकारी दी गई। इंसाफ के लिए गुरुहरसहाय थाने के आगे धरना भी दिया था। इसके बाद पुलिस ने थानेदार हरनेक सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था, परंतु उसने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। आरोपितों पर मामला दर्ज होने के बावजूद भी गिरफ्तार नहीं किया गया। उधर, थाना गुरुहरसहाय के सहायक थानेदार हरनेक सिंह ने कहा कि सोना सिंह पर मामला दर्ज किया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.