श्मशान घाट में पौधे लगाकर दे रहे पर्यावरण का संदेश
मक्खू शमशान सुधार कमेटी मक्खू द्वारा शमशान घाट सुधार के लिए पिछले कई सालों से कार्य कर रही है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Mar 2020 10:58 PM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2020 10:58 PM (IST)
संवाद सूत्र, मक्खू (फिरोजपुर)
मक्खू शमशान सुधार कमेटी मक्खू द्वारा शमशान घाट सुधार के लिए पिछले कई सालों से कार्य कर रही है। इस संबंधी प्रधान जितेंद्र कुमार, राजू वाह, मुकेश मनचंदा, संजीव अहूजा ने बताया कि सुंदरता के लिए प्रांगण में फूलदार पौधे लगाए गए। इसके अलावा हवादार पौधे लगाए गए। इंटर लोक टाइलें लगाई गई। अब गेट के बाहर सफाई करवाकर सड़क के साथ-साथ इंटरलॉक टाइल लगाई जाएगी। पानी की व्यवस्था बेहतर बनाई जाएगी। प्रबंधन कमेटी के सदस्य कमेटी सचिव बलवीर खुराना, सदस्य प्रेम ग्रोवर, अजय कंधारी, हरबंस स्टूडियो, सतपाल दुआ केवल ग्रोवर, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, विवेक मूंगा और श्यामलाल मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें