कचहरी में अष्टाम न मिलने से लोग परेशान
प्रदेश में कर्फ्यू खत्म होने के बाद सरकारी दफ्तरों में कामकाज शुरू हो गया है।
संवाद सूत्र, जीरा, (फिरोजपुर) : प्रदेश में कर्फ्यू खत्म होने के बाद सरकारी दफ्तरों में कामकाज शुरू हो गया है। स्थानीय कचहरी में रजिस्ट्रियां करवाने तथा अन्य कामों के लिए आने वाले लोगों को अष्टाम नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अष्टाम फरोशों ने बताया कि उनके लाइसेंस रिन्यू के लिए भेजे गए थे जोकि कर्फ्यू लगने के कारण लेट हो गए हैं। सरकार द्वारा हमें नए अष्टाम जारी नहीं किए जा रहे हैं।
भारतीय किसान यूनियन के नेता किरणपाल सिंह सोढ़ी, दर्शन सिंह महियां सिंह वाला, उधम सिंह, बलविदर सिंह काकू, पलविदर सिंह, बलविदर सिंह ने कहा कि कोरोना के कारण लोगों का कचहरी में बार-बार आना बहुत मुश्किल है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि अष्टाम फरोशों को तुरंत अष्टाम जारी किए जाएं, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस संबंधी एसडीएम जीरा रंजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस संबंधी पता लगाकर समस्या का जल्द हल किया जाएगा।