चाइना के 59 एप बंद करने के फैसले से लोगों में खुशी
59 एप बंद करने के फैसले से शहीद जवानों को सची श्रद्धांजलि मिली है।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत में टिक-टॉक सहित चीन के 59 एप बंद करने के फैसले से शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि मिली है। इसके अलावा पीएम मोदी द्वारा देश के 20 करोड़ लोगों के लिए खाने की व्यवस्था करना भी सराहनीय कदम है। उक्त बातें भाजपा के पूर्व जिला प्रधान दविंद्र बजाज ने कही।
उन्होंने कहा कि चीन ने भारत की पीठ पर छुरा घोंपा है। चीन के सैनिकों ने गलवन में भारतीय सैनिकों को धोखे से मारा, जिसका हर भारतीय के मन में रोष है। हर भारतीय चाहता है कि भारत चीन को सबक सिखाए। भारत ने चीन को आर्थिक झटका देते हुए टिक-टॉक सहित चीन की 59 एप पर भारत में प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, जिसका पूरा देश स्वागत कर रहा है।
बजाज ने कहा कि भारत में चीन की एप पर प्रतिबंध से चीन को भारी आर्थिक नुकसान होगा।