100 जरूरतमंद परिवारों को दी पेंशन
सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट ने मल्लांवाला और मक्खू में करीब 100 जरूरतमंद परिवारों को मासिक पेंशन बांटी।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट ने मल्लांवाला और मक्खू में करीब 100 जरूरतमंद परिवारों को मासिक पेंशन बांटी। जिला प्रधान हरजिंदर सिंह कातना ने बताया कि संस्था के प्रमुख डॉ. एसपी सिंह ओबराय के निर्देशानुसार संस्था जरूरतमंदों को सहायता दे रही है। ट्रस्ट मुफ्त कंप्यूटर और सिलाई सेंटर खोलकर युवाओं को काबिल बना रहा है। इस मौके पर मल्लांवाला के प्रधान विजय कुमार बहल, जिला जनरल सचिव संदीप खुल्लर, बहादर सिंह भुल्लर प्रधान ब्लाक घल्लखुर्द और संस्था की महिला विग की जिला प्रधान अमरजीत कौर छाबड़ा, भजन पेंटर सर्कल इंचार्ज, दविन्दर छाबड़ा प्रधान मक्खू, मनप्रीत सिंह मान, नीतू, रौशन लाल मनचंदा, रणजीत सिंह राय, राजिंदर, लवली कलसी आदि मौजूद थे।