पल्लेदार यूनियन एक को करेगी हड़ताल
संवाद सूत्र, फाजिल्का : पंजाब पल्लेदार यूनियन एवं फूड ग्रेन एंड अलॉयड वर्कर यूनियन की एक बैठक पंजाब
संवाद सूत्र, फाजिल्का : पंजाब पल्लेदार यूनियन एवं फूड ग्रेन एंड अलॉयड वर्कर यूनियन की एक बैठक पंजाब पल्लेदार यूनियन के कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता प्यारा सिंह टिकन सिंह ने की। यूनियन के प्रांतीय सीनियर उपाध्यक्ष बख्तावर घडूम्मी व सचिव वचन सिंह ने कहा कि हजारों कर्मचारी फूड की एजेंसियों में ठेकेदारी सिस्टम पर काम करते हैं, जिनका शोषण किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि बनाई गई 2019-20 की पॉलिसी को रद्द किया जाए, क्योंकि यह पॉलिसी मजदूर विरोधी है। वह इसका बायकॉट करते हैं। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल 2019 को समूह पंजाब पल्लेदार यूनियनों की तरफ से पूरे पंजाब में हड़ताल की जाएगी। इस मौके यूनियन की ओर से शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया गया। इस मौके जंगीर सिंह, प्रीतम सिंह, संता सिंह, साहिब सिंह, मंगत सिंह, मक्खन सिंह व अन्य उपस्थित थे।